{"_id":"671b502033da2c405f0e537d","slug":"uproar-in-mbpg-over-demand-for-student-union-elections-in-haldwani-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी में हंगामा, छात्रों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी में हंगामा, छात्रों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक
Fri, 25 Oct 2024 01:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:30 PM IST
सार
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। प्राचार्य से मिलने जा रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्र नेताओं की तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर एमबीपीजी में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पहले से महाविद्यालय में पुलिस की टीम तैनात रही। प्राचार्य से मिलने जा रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्र नेताओं की तीखी बहस और खीचतान हुई। इस दौरान छात्र नेताओं के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Bageshwar Protest: रातभर धरना जारी...उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, आंदोलन के दौरान कई विद्यार्थी बेहोश
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दस बजे महाविद्यालय के खुलने के बाद छात्र नेताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से निर्धारित रोस्टर का पालन नहीं किया जाता है। अगर चुनाव कराने ही नहीं थे तो कैलेंडर जारी नहीं करना चाहिए था। कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल छात्र नेताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। अभी भी धरना प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन