फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest is going on in BD Pandey campus since night demanding holding student union elections

Bageshwar Protest: रातभर धरना जारी...उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, आंदोलन के दौरान कई विद्यार्थी बेहोश

Fri, 25 Oct 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बीडी पांडेय परिसर में रात से आंदोलन जारी है। विद्यार्थियों ने रातभर धरना दिया। विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह बागेश्वर-कपकोट सड़क पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन
Protest is going on in BD Pandey campus since night demanding holding student union elections
छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर पंडित बीडी पांडेय परिसर में रात से आंदोलन जारी है। विद्यार्थियों ने रातभर धरना दिया। सुबह छात्र-छात्राओं ने परिसर से कॉलेज गेट तक उच्च शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। बागेश्वर-कपकोट सड़क पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। आंदोलन के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora Students Protest: फिर छत पर चढ़े छात्र...भारी फोर्स तैनात, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सभी संगठनों के छात्र नेताओं ने रातभर धरना जारी रखा। शुक्रवार को पुतला दहन के बाद कई छात्र नेता परिसर के भवन की छत पर चढ़ गए। इसी दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष बेहोश हो गए। उनके बेहोश होता देखकर कई अन्य विद्यार्थी भी बेहोश होने लगे। देखते ही देखते सरिता पांडेय, करीना, शालू जोशी, हिमानी और पंकज कुमार भी बेहोश हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, परिसर में आंदोलन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed