Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development, riding the vehicle of promises, failed to reach Krishnapur.

Nainital News: कृष्णापुर नहीं पहुंचा वादों की गाड़ी पर सवार विकास

Tue, 17 Nov 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 17 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Development, riding the vehicle of promises, failed to reach Krishnapur.
नैनीताल। आठ साल से सड़क सुविधा की राह देख रहे कृष्णापुर के चार हजार से अधिक लोगों का इंतजार 30 दिन के आश्वासन के बाद भी खत्म होता नहीं दिख रहा। क्षेत्र को सड़क से जोड़ने के लिए किए गए वादे की समय सीमा महज तीन दिन में पूरी होने वाली है लेकिन अब तक निर्माण कार्य ने गति नहीं पकड़ी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का सब्र जवाब देने लगा है। लोगों ने वादा पूरा नहीं होने पर फिर आंदोलन राह पकड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

साल 2018 से हैं सड़क से महरूम
वर्ष 2018 में बलियानाले में हुए भूस्खलन के बाद से कृष्णापुर वार्ड की चार हजार से अधिक की आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। बरसात के दौरान सिपाहीधारा-वीरभट्टी लिंक मार्ग पर बोल्डर गिरने से पैदल आवाजाही का रास्ता भी बंद हो गया था। जिला प्रशासन ने वैकल्पिक पैदल मार्ग को दुरुस्त करा दिया है लेकिन क्षेत्रवासी लंबे समय से दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोटरमार्ग के लिए किया था आंदोलन
सड़क की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने तल्लीताल डांठ पर धरना-प्रदर्शन किया था। 19 अक्तूबर को भाजपा विधायक सरिता आर्या की ओर से 30 दिन के भीतर दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग बनाने का आश्वासन दिए जाने के बाद 24 दिनों से चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया था। अब इस आश्वासन की समयसीमा पूरी होने में महज चार दिन शेष हैं। इसके बावजूद निर्माण को लेकर धरातल पर कार्रवाई शुरू नहीं होने से लोगों का भरोसा डगमगाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनदेखी से लोग नाराज
कृष्णापुर निवासी दीपेश भट्ट ने कहा कि विधायक और जिला प्रशासन के आश्वासन पर ही क्षेत्रवासियों ने धरना समाप्त किया था लेकिन अब एक बार फिर उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। सभासद सुरेंद्र कुमार, पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, डीएन भट्ट समेत अन्य क्षेत्रवासी आपसी रायशुमारी कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।


- कृष्णापुर मार्ग के लिए सोमवार को वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार एवं दीपेश भट्ट से वार्ता की। मार्ग का कार्य शुरू किया जा चुका है। दीपावली पर्व एवं छठ पूजा के चलते श्रमिकों की कमी से कार्य की गति धीमी रही। अब कार्य को तेजी से किया जाएगा। - सरिता आर्या, विधायक

-वीरभट्टी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में कार्य चुनौतीपूर्ण है। वार्ड के निवासियों की सुविधा के लिए दोपहिया मार्ग का निर्माण शुरू किया जा चुका है। बीते दिनों पीएमसी कमेटी सदस्यों ने भी मार्ग बाबत सुझाव दिए। विधायक की ओर से भी तेजी से कार्य के निर्देश दिए गए हैं। सुझावों को शामिल करते हुए कार्य में तेजी लाई जाएगी। - प्रमोद पाठक सहायक अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed