Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Investigation launched into woman's death after childbirth

Nainital News: प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में जांच शुरू

Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation launched into woman's death after childbirth
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर पहुंची पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। इन सभी स्थानों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

12 नवंबर को महिला की मौत के बाद अगले दिन परिजनों और क्षेत्रवासियों ने अस्पताल के बाहर धरना देकर विरोध जताया था। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में मामले में जांच का आश्वासन मिलने के बाद ही शाम को धरना समाप्त हुआ था। सोमवार को एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट के नेतृत्व में माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। टीम ने सबसे पहले उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां महिला को उपचार के लिए रखा गया था। ओटी, आईसीयू और जनरल वार्ड की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर अपने हैंडओवर में ली गई। इसके अलावा टीम ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपचार से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मामले में अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

जांच टीम में एसीएमओ के अलावा माइक्रोबायोलॉजिस्ट डाॅ. मणिभूषण पंत, महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता त्रिपाठी, एसटीएच में गायनी विभाग की एचओडी डॉ. महिमा और बेस अस्पताल की फिजिशियन डॉ. विनीता निखुर्पा शामिल हैं। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article