{"_id":"572cf83d4f1c1b44265cd7bd","slug":"uproar-in-corbett","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ के डीसीपी से कार्बेट पार्क में हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ के डीसीपी से कार्बेट पार्क में हाथापाई, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 07 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क में पीएमओ के डीसीपी राहुल चौधरी और गाइडों के बीच टाइगर की वीडियो क्लीपिंग बनाने को लेकर हाथापाई हो गई। डीसीपी का आरोप है कि गाइड टाइगर की जगह उनके परिवार की वीडियो बना रहे थे, वहीं गाइड डीसीपी पर दबंगई का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
दो बार हाथापाई होने पर दोनों पक्ष कार्बेट डायरेक्टर के पास शिकायत करने के लिए पहुंचे। यहां दोनों पक्षों की जोर आजमाइश को देखते हुए पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। डायरेक्टर के आवास के सामने देर रात कार्रवाई की मांग को लेकर गाइड संगठन नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने इस मामले में सीओ स्वतंत्र कुमार से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पीएमओ के डीसीपी राहुल चौधरी अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टी में कार्बेट पार्क घूमने के लिए आए। शुक्रवार की रात वह कार्बेट का प्राकृतिक नजारा ले रहे थे। यहां आमडंडा गेट पर वीडियो बनाने को लेकर डीसीपी और गाइड मुकेश रत्नाकर से कहासुनी हो गई। डीसीपी का आरोप था कि गाइड टाइगर की जगह उनकी पत्नी और बच्चों की क्लीपिंग बना रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गाइड का आरोप है कि गाड़ी हटाने की बात करने पर डीसीपी अभद्रता करने लगे। इसी बीच गाइड और डीसीपी के बीच हाथापाई हो गई। मेडिकल मुआयना कराने के बाद दोनों पक्ष कार्बेट के डायरेक्टर समीर सिन्हा के आवास पर शिकायत करने पहुंचे। यहां भी दोनों पक्षों का आमना सामना होने पर हाथापाई हो गई।
यहां नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिष्ट के नेतृत्व में गाइड धरना देने लगे। धरने पर संगठन के मदन जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, असद अली, भारत, भाष्कर जोशी डीसीपी का मेडिकल करा कार्रवाई की मांग करने लगे।
बवाल की जानकारी मिलते ही सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। सीओ का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।