{"_id":"57e2e9574f1c1be555a836b6","slug":"upgrading-of-education-discussed-biio-around-kumaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा उन्नयन पर की कुमाऊं भर के बीईओ ने चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा उन्नयन पर की कुमाऊं भर के बीईओ ने चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
सेक्स शिक्षा देने वाले शिक्षकों पर 'ब्रेनवाशिंग' का आरोप लगना आम बात
- फोटो : BBC
एमपी इंटर कॉलेज में बुधवार को कुमाऊं के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीएस नेगी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में शिक्षा उन्नयन से संबंधित विभाग विषयों पर चर्चा की गई।
इसके अलावा विद्यालयवार प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों की सूचना, सहायक अध्यापक एलटी सम्वर्ग में स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त शिक्षकों, प्रवक्ता सम्वर्ग में स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त शिक्षकों, ई-पोर्टल पर शिक्षकों, अपलोड करने की सूचना, अत्यंत जर्जर/निष्प्रयोज्य विद्यालय भवनों का चरित्र पंजिका अपडेट करने के लिए नामित कार्मिकों, वर्तमान में सीधी भर्ती तथा पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रवक्ताओं आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान सीईओ आरएल आर्या, खंड शिक्षा अधिकारी बीएन पांडे, प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह, संजीव शर्मा, चंद्रशेखर मिश्र, शिवेंद्र विक्रम चंद्र, केसी सती, केके फुलेरा आदि थे।
विज्ञापन