{"_id":"68473761a32d69cba5025f0c","slug":"upcl-engineers-face-to-face-on-seniority-list-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122563-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वरिष्ठता की सूची पर यूपीसीएल के इंजीनियर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वरिष्ठता की सूची पर यूपीसीएल के इंजीनियर आमने-सामने
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपीसीएल में सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची जारी किए जाने के बाद हंगामा हो गया है। इस मामले में उत्तराखंड पॉवर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन व उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन आमने-सामने आ गए। जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सीएम को संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता राजेंद्र गुंज्याल को सौंपा।
बाद में एसोसिएशन से जुड़े अभियंताओं ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट से भी मुलाकात की। वहीं दूसरे संगठन ने यूपीसीएल में लागू नियमों के अनुसार रोटा कोटा लगाते हुए वरिष्ठता सूची जारी करने की जानकारी दी और दूसरे संगठन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन से जुड़े अभियंता सोमवार को हाईडिल स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बीती चार जून को जारी की गई सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची को निरस्त किया जाए। इसमें वर्ष 2008-09 में तैनात इंजीनियरों को शामिल न कर वर्ष 2010 के बाद भर्ती हुए इंजीनियरों को जगह दी गई है। उन्होंने सहायक अभियंता की चयन की वरिष्ठता सूची को निरस्त कर हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में संशोधित सूची जारी करने की मांग की है। वहीं उत्तरांचल इंजीनियर्स एसोसिएशन ने यूपीसीएल की जारी वरिष्ठता सूची पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। स्पष्ट किया कि यूपीसीएल में लागू नियमों के अनुसार ही वरिष्ठता सूची जारी की गई है। एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने कहा कि मूल निवासी सहायक अभियंताओं की पदोन्नति न करने का भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि पदोन्नत होने वाले सीधी भर्ती के अभियंता भी उत्तराखंड के मूल निवासी ही हैं। इस न्यायसंगत वरिष्ठता सूची में सीधी भर्ती एवं पदोन्नत सहायक अभियंताओं का ध्यान रखा गया है, इससे पदोन्नत सहायक अभियंताओं को भी अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति का समान अवसर मिल सकेगा। उन्होंने नियमों के अनुरूप बनी सूची पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी किए जाने की मांग की है।