फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Upanal employees' Rakhi was dull as they did not get salary for five months

Nainital News: पांच माह से नहीं मिला वेतन तो फीकी रही उपनल कर्मियों की राखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Upanal employees' Rakhi was dull as they did not get salary for five months
हल्द्वानी। पांच माह से वेतन न मिलने के कारण सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मियों की राखी फीकी रही। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में 650 से अधिक उपनल कर्मी अलग-अलग विभागों में कार्यरत हैं, उन्हें पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण न तो परिवार का सही से भरण पोषण कर पा रहे हैं और न ही त्योहार मना पा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की है। अस्पताल के प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी ने बताया कि उपनल कर्मियों को बकाया वेतन भुगतान कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed