फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UP's BDC members are full of hotels, Bhowali and Shyamkhet hotels are full packed with UP leaders, vehicles with numbers of UP are running around Nainital

यूपी के बीडीसी सदस्यों से भरे पड़े हैं होटल, भवाली और श्यामखेत के होटल यूपी के नेताओं से फुल पैक, नैनीताल के आसपास खूब दौड़ रही हैं यूपी के नंबर वाली गाड़ियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
UP's BDC members are full of hotels, Bhowali and Shyamkhet hotels are full packed with UP leaders, vehicles with numbers of UP are running around Nainital
नैनीताल। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के नंबरों वाली लक्जरी गाड़ियां और उनमें मौजूद सफेद कुर्ता पैजामा पहने कई लोग आजकल नैनीताल के आसपास के होटल और रिजॉर्ट में नजर आ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने यूपी के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को यहां पहुंचाया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव भले ही यूपी में हों रहे हो लेकिन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की नंबरों वाली और विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे लगी गाड़ियां आजकल नैनीताल और इसके आसपास खूब दौड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार तो यूपी के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दल विशेष के नेताओं ने भवाली, श्यामखेत, रामगढ़ और आसपास के होटलों में रखा ही नहीं है बल्कि उनकी सुख सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यही नहीं उन्हें आसपास के पिकनिक स्पाटों का भी भ्रमण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भवाली के एक प्रमुख होटल व्यवसायी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आठ से दस होटल इन्हीं नेताओं से पैक हैं। होटल व्यवसायी का कहना है कि यूपी में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले भी दो सौ से अधिक जिला पंचायत सदस्यों को इस क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक होटलों में कई दिनों तक ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाने की खबर वायरल
हल्द्वानी/रामनगर। यूपी के रामपुर जिले के 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रामनगर में ठहराने और बंधक बनाने की खबर बृहस्पतिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर चलती रही।
वायरल खबर के अनुसार कोविड नियमों को दरकिनार कर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रामनगर के तीन रिजॉर्ट में रखा गया है। चर्चा है कि ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मोबाइल भी अपने पास रखे हैं। पुलिस का कहना है कि उसके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। एलआईयू ने भी इस प्रकार की खबर को सोशल मीडिया तक सीमित बनाया है।
उधर, रामनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान ने बताया की होटलों में जो भी पहुंच रहा है वह आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही आ रहा है। ग्राहकों में कैसे पहचान की जा सकती है कि कौन वीआईपी है कौन आम। वहीं कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि होटलों में बीडीसी बंधक बनाने की कोई सूचना नहीं है।

रामनगर के होटलों में पर्यटकों की संख्या ठीकठाक
हल्द्वानी। कोरोना के मामले कम होने के बाद अब पर्यटक रामनगर आ रहे हैं। इसकी एक वजह कॉर्बेट पार्क का खोलना भी माना जा रहा है। वर्तमान समय में रामनगर के होटलों में पर्यटकों की संख्या ठीकठाक है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान ने बताया की होटलों में पर्यटक आ रहे हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में यह संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed