{"_id":"6a4e9e87a44f80bab00227dc","slug":"uous-special-study-centre-starts-in-sitarganj-jail-haldwani-news-c-337-1-ha11020-134353-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सितारगंज जेल में यूओयू का विशेष अध्ययन केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सितारगंज जेल में यूओयू का विशेष अध्ययन केंद्र शुरू
Thu, 09 Jul 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने केंद्रीय कारागार सितारगंज में विशेष अध्ययन केंद्र स्थापित किया है। अब जेल में बंद कैदी भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रो. गिरिजा पांडे ने कहा कि यूओयू प्रदेश के सुदूर और वंचित क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से अब जेल में बंद कैदियों तक भी उच्च शिक्षा पहुंचाई जा रही है। इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे बाहर आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। वरिष्ठ अधीक्षक अनुराग मलिक ने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उपेक्षित वर्ग तक इसे पहुंचाना बड़ी चुनौती है जिसे यूओयू ने पूरा किया है। वहां कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. एमएम जोशी, डॉ. खेमराज भट्ट, रेखा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन