फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Unusable fish will be removed from today to improve the ecosystem of the lake

Nainital News: झील के पारिस्थितिकीय तंत्र में सुधार के लिए आज से निकाली जाएंगी अनुपयोगी मछलियां

Sat, 02 Sep 2023 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Unusable fish will be removed from today to improve the ecosystem of the lake
नैनीझील की सेहत के लिए खतरा बन रही अनुपयोगी प्रजाति की मछलियों को निकलाने के लिए शुक्रवार की शा
नैनीताल। नैनीझील के पारिस्थितिकीय तंत्र में सुधार के लिए आज से झील में मौजूद अनुपयोगी प्रजाति और अधिक उम्र की मछलियों को निकाला जाएगा। मछलियों को निकालने के लिए शुक्रवार देर शाम झील में जाल डाल दिया गया।
विज्ञापन



वर्तमान में नैनीझील में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां मौजूद हैं। इनमें से कॉमन कार्प व बिग हेड प्रजाति की मछलियों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इससे झील का पारिस्थतिकीय तंत्र बिगड़ रहा है। 11 सितंबर तक मछलियां निकालने का कार्य जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय का मत्स्य विज्ञान विभाग करेगा। इस कार्य के लिए प्राधिकरण ने 26 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं प्राधिकरण की ओर से संचालित एरियेशन ऑक्सीजन प्लांट के प्रभारी आनंद सिंह कोरंगा ने बताया कि नैनीझील से अनुपयोगी मछलियों को निकालने के लिए शुक्रवार देर शाम झील में जाल डाल दिया है।
विज्ञापन





झील का पारिस्थितिकीय तंत्र सुधारना जरूरी : डॉ. मिश्रा
नैनीताल। पंतनगर विवि के मतस्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नैनीझील में कॉमन कार्प और बिग हेड प्रजाति की मछलियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे झील का पारिस्थितिकीय तंत्र बिगड़ रहा है। बताया कि इस प्रजाति की मछलियां भोजन की तलाश में झील किनारे स्थित मिट्टी को कुरेदती हैं जिससे झील की सुरक्षा दीवार कमजोर हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन मछलियों की बढ़ती संख्या से झील में नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा बढ़ रही है जो झील की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed