फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Unnati Mission distributed 120 solar lamps to the villagers

Nainital News: उन्नति मिशन ने ग्रामीणों को 120 सोलर लैंप बांटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Unnati Mission distributed 120 solar lamps to the villagers
नैनीताल। हिमालय उन्नति मिशन की ओर से ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग एवं प्राणा सोलर लैंप के सहयोग से रविवार को धारी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत च्युरीगाड में ग्रामीणों को सोलर लैंप बांटे गए। इसमें 120 सोलर लाइटें दीं गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालय उन्नति मिशन के सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत) विजय राणा ने कहा कि संस्था दूरस्थ क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम निदेशक अमित मेहता ने कहा कि प्राणा सोलर लैंप से बच्चों की शिक्षा बेहतर होगी तथा महिलाओं की आजीविका से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहां अंजु बाहरी, आर्ट ऑफ लिविंग के जिला समन्वयक एस साहनी, प्रकाश पचवाडी, ग्राम प्रधान च्युरीगाड, वन पंचायत सरपंच, महिला समूह, युवा आचार्य एवं स्वयंसेवक व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed