{"_id":"66e8d06c2b1e1f03420daf76","slug":"unidentified-youth-dies-after-falling-from-bagh-express-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100981-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाघ एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाघ एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
Tue, 17 Sep 2024 06:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो - बाघ एक्सप्रेस रेलगाड़ी से रुद्रपुर के समीप गिरा अज्ञात युवक का शव।
लालकुआं (नैनीताल)। रुद्रपुर के पास काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी लालकुआं ने पंचनामे के बााद शव को रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
जीआरपी चौकी लालकुआं के प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक से प्राप्त मेमो के अनुसार रुद्रपुर-छतरपुर के बीच रेलवे ट्रैक संख्या 45/22 पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से काठगोदाम से बेतिया तक का बाघ एक्सप्रेस का सामान्य टिकट प्राप्त हुआ है। मृतक के बाघ एक्सप्रेस से गिरने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। संवाद