फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Underpass. built. Ghodanala. railway. crossing. vehicles.

Nainital News: घोड़ानाला रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा अंडरपास, सरपट दौड़ेगे वाहन

Sat, 24 Feb 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Underpass. built. Ghodanala. railway. crossing. vehicles.
फोटो। बिन्दुखता के घोड़ानाला रेलवे क्रॉसिंग में निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य करते रेल कर्मी।
लालकुआं (नैनीताल)। घोड़ानाला रेलवे क्राॅसिंग पर बिंदुखत्ता को लालकुआं स्थित नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला पहला अंडरपास बनेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी भी कर ली है। इसके बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (भोजीपुरा) एपी सिंह ने बताया कि ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास प्रोजेक्ट की लंबाई हाईवे की ओर 70 मीटर और गांव की ओर 90 मीटर, चौड़ाई 18 फीट और ऊंचाई 13 फीट होगी। इस योजना को 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसके निर्माण में किसी भी विभाग को कोई अड़चन ना हो इसके लिए राजस्व समेत अन्य विभागों के साथ बैठक भी हो चुकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी देश में विभिन्न जगहों पर बनने वाले अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्चुअल करेंगे। इसी में लालकुआं में बनने वाले अंडरपास का भी शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह फायदा होगा
ट्रेन के आवागमन के समय रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर लोगों को इंतजार करना पड़ता है। अंडरपास बनने से लोग बिना रुके लालकुआं, बिंदुखत्ता के लिए आवागमन कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में इसी तरह के और अंडरपास बनाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सहायक सामग्री प्रबंधक जीपी श्रीवास्तव कहते हैं कि अंडरपास बनने से लोगों को सुविधा होगी। बताया कि शिलान्यास के मौके पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति जनता को संबोधित करेंगे।


आज बिंदुखत्ता के प्राथमिक विद्यालय में होगी भाषण प्रतियोगिता
लालकुआं (नैनीताल)। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (भोजीपुरा) एपी सिंह ने बताया कि रेलवे की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अब स्थानीय स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत घोड़ानाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वार- 2047 का भारत कैसा होगा या भारतीय रेल कैसी होगी इसके लिए निबंध, कला, भाषण प्रतियोगिता शनिवार को दोपहर एक बजे शुरू होगी। इसमें क्षेत्र के अन्य स्कूलों के बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे जिन्हें रेलवे की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।



फोटो। बिन्दुखता के घोड़ानाला रेलवे क्रॉसिंग में निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य करते रेल कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed