फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Under pressure from RFC, mill took back spoiled sugar

आरएफसी के दबाव में मिल ने खराब चीनी वापस ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Under pressure from RFC, mill took back spoiled sugar
हल्द्वानी। संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) के दबाव में बाजपुर चीनी मिल ने खराब चीनी वापस ले ली है। बुधवार को हल्द्वानी से खराब चीनी के 172 कट्टे बाजपुर चीनी मिल भेजे गए। उधर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट भी आरएफसी को सौंप दी है। अब हरेला त्योहार के बाद बाजपुर मिल से चीनी मंगाई जाएगी।
विज्ञापन

बाजपुर चीनी मिल के अधिकारियों ने शनिवार को हल्द्वानी पीडीएस गोदाम का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खराब चीनी अपनी न बताकर वापस लेने से मना कर दिया था। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने मामले में जांच बैठा दी थी। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने अपनी रिपोर्ट आरएफसी को सौंपी। फिर आरएफसी ने जीएम बाजपुर से बात कर चीनी वापस लेने को कहा। इसके बाद बाजपुर चीनी मिल के जीएम ने चीनी वापस लेने पर हामी भर दी। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने कहा कि खराब चीनी मिल को लौटा दी है। वहां तैनात विभागीय अधिकारी को चीनी भेजने से पहले अच्छे से जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed