फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncontrolled car collides with divider, youth dies

Nainital News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with divider, youth dies
हादसे के बाद कार की ​स्थिति।
विज्ञापन


रामनगर। यहां से ठाकुरद्वारा जा रही कार टांडा मल्लू चौराहे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड समेत तीन लोग घायल हो गए।
बुधवार को ठाकुरद्वारा से कार सवार चार लोग रामनगर आए थे। वे बृहस्पतिवार तड़के दो बजे लौट रहे थे। टांडा मल्लू चौराहे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक अब्दुल रहमान (28) उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली निवासी ठाकुरद्वारा की मौके पर ही मौत हो गई। अगली सीट पर बैठे शाहरुख अली पुत्र मो. अली निवासी ठाकुरद्वारा, होमगार्ड उस्मान अली पुत्र नन्हे शाह निवासी ठाकुरद्वारा और लोकेश पुत्र देवेंद्र निवासी रायपुर जसपुर घायल हो गए। शाहरुख को गंभीर हालत में हल्द्वानी भेजा गया था, जहां से परिजन उसे काशीपुर ले गए। घायल होमगार्ड को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि होमगार्ड को छोड़कर तीनों युवक ठाकुरद्वारा में मोटर मैकेनिक का काम करते हैं।
विज्ञापन

कार को काटकर घायलों को निकाला
कार के अंदर तीन लोग फंसे थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कटर से कार के दरवाजों को काटा, तब जाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला जा सका। बताते हैं कि हादसे के बाद लोकेश बिना बताए चला गया। हालांकि, पुलिस ने जब उसकी खोजबीन की तो पता चला कि वह जसपुर के अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। होमगार्ड उस्मान को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद वह भी छुट्टी लेकर चला गया। शाहरुख को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल शाहरुख को एसटीएच में नहीं मिला इलाज
हल्द्वानी। शाहरुख को बृहस्पतिवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। शाहरुख के कजिन पूर्व फौजी मोहम्मद फुरकान का आरोप है कि एक घंटा इंतजार के बाद भी एसटीएच में शाहरुख को इलाज नहीं मिला। डॉक्टर ने तत्काल ऑपरेशन की जरूरत बताई। कहा कि यहां तत्काल ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। ऐसे में कई दिन इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने शाहरुख को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब उसकी हालत में कुछ सुधार है। इधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि घायल को तीमारदार अस्पताल से अपनी मर्जी से ले गए। अस्पताल की तरफ से घायल को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed