फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncontrolled car collided with six bikes and chaat cart

बेकाबू कार ने पांच बाइक समेत चाट ठेले को मारी टक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with six bikes and chaat cart
हल्दूचौड़ (नैनीताल) कैंची धाम से दर्शन कर अपने घर हरदोई लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मोतीनगर तिराहे के पास खड़ी छह बाइकों को टक्कर मारते हुए चाट के ठेले से जा टकराई। इस हादसे में सभी लोग बाल बाल बच गए। कार चालक को हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे कैंची धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार (यूपी 30 ए एस 3899) के चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार तिराहे पर खड़ी छह बाइकों औप चाट के एक ठेले से टकरा गई। कार को बेकाबू देख ठेला स्वामी दरपानी सिंह उर्फ दानू निवासी वकुलिया मोटा हल्दू ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

कार सवार बृजेश कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार, गुड्डी पत्नी अखिलेश दीक्षित, प्रथम पुत्र ऋषि द्विवेदी, अखिलेश दीक्षित के अलावा कार चला रहे ऋषि द्विवेदी पुत्र मिलन द्विवेदी सभी मूल निवासी हरपालपुर हरदोई बाल बाल बच गए। लोगों ने कार चला रहे ऋषि द्विवेदी को बाहर निकालकर इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भेजा है। सूचना पर मंडी चौकी पुलिस ने पहुंचकर सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed