{"_id":"5fd680068ebc3e3c4d57a54b","slug":"uncle-arrested-for-raping-teenager-upset-and-went-away-with-acquaintance-haldwani-news-hld407252096","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, परेशान होकर परिचित के साथ चली गई थी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, परेशान होकर परिचित के साथ चली गई थी पीड़ित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने रविवार को नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया। वहीं किशोरी ने बताया कि चाचा की गलत हरकतों से तंग आकर वह प्रेमी के साथ चली गई थी।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ दिसंबर को बस स्टैंड से किशोरी के साथ प्रेम कुमार निवासी सरना गांव मुक्तेश्वर को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया था।
नाबालिग से महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद मां चाचा के साथ रहने लगी। इस बीच चाचा उसके साथ गलत हरकत करता था। परेशान होकर वह परिचित युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की हरकतों के चलते परिवार में काफी झगड़ा होता था।