फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ultrasound not done in women's hospital

महिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound not done in women's hospital
हल्‍द्वानी महिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। अमर उजााला
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होेने पर रोगियों और गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचीं महिलाओें का कहना था कि अल्ट्रासाउंड के लिए तीन महीने की डेट दी गई थी। मंगलवार को पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टर नहीं हैं, इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में रेडियोलाजिस्ट न होने के कारण रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाजी विभाग में चिकित्सक न होने से महीनों से अल्ट्रासाउंड बंद हैं। बेस अस्पताल में केवल एक रेडियोलाजिस्ट हैं, यहां तैनात एक चिकित्सक की एक दिन की ड्यूटी नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में है। महिला अस्पताल में दो पद हैं, लेकिन एक भी नियमित रेडियोलाजिस्ट नहीं है। एक अन्य अस्पताल से रेडियोलाजिस्ट को अटैच कर और वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। यहां अल्ट्रासाउंड की लंबी डेट मिलती है।
विज्ञापन

मंगलवार को अल्ट्रासाउंड न होने के कारण रोगियों और गर्भवती महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल पहुंचीं बीना जोशी ने बताया कि तीन महीने पहले अल्ट्रासाउंड कराने की तारीख मिली थी, जब तय तारीख को पहुंचे तो बताया कि अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकता है। सभी मरीज परेशान होकर लौट रहे हैं। हल्द्वानी की सोनी देवी ने बताया की उन्हें तकलीफ है। कई दिन से अल्ट्रासाउंड कराने आ रहे हैं पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ उषा जंगपांगी का कहना है कि अल्ट्रासाउंड करने वाले (रेडियोलाजिस्ट) की तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि एक और रेडियोलाजिस्ट मिल सकेगा। इससे व्यवस्था में और सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed