फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ultimatum to remove encroachment in Transport Nagar in two days in haldwani

Haldwani: ट्रांसपोर्ट नगर में दो दिन में कब्जा हटाने का अल्टीमेटम, डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने का काम शुरू

Wed, 11 Oct 2023 10:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:21 AM IST
सार

हल्द्वानी में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में कब्जा हटाने को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि कई कारोबारियों ने खुद कब्जा हटाने का समय मांगा था, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Ultimatum to remove encroachment in Transport Nagar in two days in haldwani
नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में कब्जा हटाने को लेकर मंगलवार को कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व में 100 कारोबारियों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है, इसमें कुछ लोगों ने कब्जा हटाया था। इसके बाद कार्रवाई के लिए टीम गई थी।

विज्ञापन

 

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि टीम ने नालियों के ऊपर से पांच जगह कब्जा हटा दिया। नालियों पर डाले गए स्लैब को ध्वस्त भी किया गया। इस दौरान कई कारोबारियों ने खुद कब्जा हटाने का समय मांगा था, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद टीम कार्रवाई करेगी। ट्रांसपोर्ट नगर में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-  Nainital News: लोनिवि ने बिना प्रपत्र जांचे जारी कर दिए 900 नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुधवार (आज) से नगर निगम की तरफ से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने का काम शुरू होगा। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। कार्रवाई में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल व चतर सिंह समेत अन्य निगम कर्मी शामिल रहे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed