फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ukrand will fight elections on water, forest, land and youth issues: Dr. Jantwal

जल, जंगल, जमीन और युवा मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी उक्रांद: डा. जंतवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ukrand will fight elections on water, forest, land and youth issues: Dr. Jantwal
नैनीताल में यूकेडी की सदस्यता लेते लोग। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उक्रांद नेता पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने लगे हैं। नैनीताल में पार्टी की बैठक में तय किया कि युवाओं को उक्रांद से जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को 24 से अधिक युवाओं ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह परिसर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि जिस अलग राज्य की अवधारणा को लेकर लोगों ने संघर्ष किया था, वह अवधारणा आज तक पूरी नहीं हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद युवाओं को साथ लेकर जल, जंगल, जमीन और युवा मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगा। यहां प्रकाश पांडे, केएल आर्या, अदिती खुराना, कमलेश पांडे, खीमराज बिष्ट, भगत मेहरा आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबादत्त बवाड़ी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed