{"_id":"cd7399016538b56006486a6495f5e4cd","slug":"ukrand-also-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने अब तक राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया, जो गंभीर है। दोनों सरकारों ने अपराधियों, खनन व भू माफियाओं को ही संरक्षण दिया। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने सोमवार को मल्लीताल में पार्टी की ओर से आयोजित उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जंतवाल ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले सभी कार्यक्रमों का राजकीयकरण किए जाने पर भी रोष जताया। वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडे ने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश ने क्या खोया और क्या पाया यह एक विचारणीय प्रश्न है। डा. सुरेश डालाकोटी ने कहा कि उक्रांद के दबाव की वजह से देहरादून स्थायी राजधानी घोषित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
धरना स्थल में दिनभर ...गैरसैंण अब दूर नहीं, और कोई मंजूर नहीं जैसे कई नारे लगा रहे थे। संचालन लक्ष्मी नारायण लोहनी ने किया। इस मौके पर भवान सिंह,खीमराज सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र साह, केसी उपाध्याय, मनोज साह, हरीश बिष्ट, असीम बख्श, सुरेंद्र सिंह नेगी, धीरू बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन