फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UKD News From Gangolihat

परिसंपत्ति बंटवारे पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार : ऐरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
UKD News From Gangolihat
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ‘21 साल से 1.50 लाख करोड़ की परिसंपत्ति उत्तर प्रदेश के पास पड़ी है और राज्य 21 साल में 75 हजार करोड़ के कर्ज में चला गया। यदि मुख्यमंत्री एक लाख करोड़ भी उत्तर प्रदेश से वापस लाने में सफल होते तो राज्य कर्ज मुक्त हो जाता।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को परिसंपत्तियों के बंटवारे पर श्वेत पत्र जारी कर जनता को जानकारी देनी चाहिए।’ यह बात उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने शुक्रवार को गंगोलीहाट में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी ने परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले में सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सीएम धामी परिसंपत्तियों के बंटवारे के नाम पर जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से पांच दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद शीघ्र ही दावेदारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभी भी कई लोग राज्य आंदोलनकारी बनने से वंचित हैं। सरकार ने आंदोलनकारी बनने के लिए जो मानक बनाए हैं वे ठीक नहीं हैं। इस मौके पर चंद्र शेखर कापड़ी, कल्याण सिंह धनिक, जगत सिंह मेहता, दलीप सिंह धामी, राजेंद्र लाल वर्मा, जगदीश भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed