फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Udhamsinghnagar defeated 40th Corps PAC 2-0

उधमसिंहनगर ने 40 वीं वाहिनी पीएसी को 2-0 से दी शिकस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Udhamsinghnagar defeated 40th Corps PAC 2-0
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 20वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगित?
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में चल रही प्रादेशिक पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को आठ टीमों की बीच भिड़ंत हुईं। ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल राउंड में पहला मैच 40 वीं वाहिनी पीएसी और ऊधमसिंह नगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर ने 40 वीं वाहिनी पीएसी को 2-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में देहरादून ने चंपावत को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

तीसरा मैच 46 वीं वाहिनी पीएसी और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें 1-0 पेनाल्टी शूट आउट के स्कोर से हरिद्वार की टीम विजयी रही। चौथा मैच 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और आईआरबी द्वितीय के बीच खेला गया जिसमें 2-0 के स्कोर से 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की टीम ने बढ़त हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ नैनीताल विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विजेता टीमों को आज सम्मानित करेंगे डीआईजी
हल्द्वानी। पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का आज आखिरी दिन है। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद देहरादून और हरिद्वार की टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। दोनों मैचों की विजेता टीमें दोपहर तीन बजे से फाइनल मैच खेलेंगी।

फुटबाल प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed