{"_id":"635eb61ca6a96a5a2b104fce","slug":"udham-singh-nagar-won-in-police-football-competition-haldwani-news-hld4804112182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर जीता
विज्ञापन
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में खेली जा रही अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ऊधमसिंह नगर की टीम ने देहरादून को 4-0 से करारी शिकस्त दी। पूरे टूर्नामेंट में ऊधमसिंह नगर टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।
रविवार को स्टेडियम में दो सेमीफाइनल खेले गए। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और जिला ऊधमसिंह नगर के अलावा दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून और हरिद्वार की टीमें आपस में भिड़ीं। इन मैचों में ऊधमसिंह नगर ने 2-1 और देहरादून ने 2-0 से सेमीफाइनल जीते। इसके बाद खेले गए फाइनल मैच में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को 4-0 से हराकर खिताब जीत लिया। ऊधमसिंह नगर की टीम फाइनल में शुरू से ही देहरादून पर हावी रही।
मुख्य अतिथि हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने विजेता और रनरअप टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता के सचिव एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। मैच के बाद प्रतिभाग करने वाली सभी 14 टीमों ने मार्च पॉस्ट कर झंडा समारोह कार्यक्रम किया। इस दौरान एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ नैनीताल विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं अभिनय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल भगवत सिंह राणा आदि थे। मंच संचालन बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने किया।