फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths were fined for doing stunts by jumping out of the window of a moving car

Nainital News: चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते दो युवकों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths were fined for doing stunts by jumping out of the window of a moving car
नैनीताल। नैनीताल और ज्योलीकोट में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दो युवकों का चालान किया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल अलग-अलग वीडियो में ज्योलीकोट मार्ग पर चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर दो युवक स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल हुआ तो एसओ तल्लीताल रमेश बोरा व चौकी प्रभारी ज्योलीकोट श्याम सिंह बोरा ने दोनों कार से स्टंट करने वाले व्यक्तियों का पता लगाया। इसमें मुरादाबाद निवासी उमर अब्दुल्ला व गेठिया निवासी निखिल कुमार के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 296 चालकों का चालान, आठ वाहन सीज और 11 चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है। इनसे 97,000 रुपये जुर्माना जमा कराया गया। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि सड़क पर स्टंटबाजी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे अन्य वाहन चालकों को भी खतरा होता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed