फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths had to spit after eating gutkha, expensive invoice

दो युवकों को गुटखा खाकर थूकना पड़ा महंगा, चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two youths had to spit after eating gutkha, expensive invoice
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। तल्लीताल डांठ स्थित पंत बुक स्टॉल के सामने दो युवक गुटखा खाकर थूक रहे थे। दुकान स्वामी धर्मेंद्र पंत की ओर से मना करने पर दोनों भड़क गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। साथ ही चालानी कार्रवाई की गई। चालान भुगतने के तुरंत बाद दोनों युवक दोबारा उसी दुकान पर पहुंच गए और अभद्रता करने लगे। इसके बाद चीता मोबाइल टीम के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा दोनों को पुलिस थाने ले गए। इस दौरान युवकों ने बताया कि उनके रिश्तेदार नैनीताल रहते हैं। पुलिस ने दोबारा चालान कर उन्हें रिश्तेदारों को सौंप दिया। विवाद करने वाले दोनों युवकों में से एक युवक उदित बालियान मेरठ और दूसरा हेम चंद्र सीएमटी कॉलोनी निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed