{"_id":"6938f665795006ab0a0a2061","slug":"two-tourists-died-and-six-injured-as-car-falls-into-ditch-in-ramgarh-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रामगढ़ की खाई में गिरी कार...गाजियाबाद के परिवार का सफर हुआ खून से सन्न, दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रामगढ़ की खाई में गिरी कार...गाजियाबाद के परिवार का सफर हुआ खून से सन्न, दो की मौत, छह घायल
Wed, 10 Dec 2025 09:56 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 10 Dec 2025 09:56 AM IST
सार
रामगढ़ के गागर में मंगलवार की देर रात पर्यटकों की कार के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और छह पर्यटक घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामगढ़ के गागर में मंगलवार की देर रात पर्यटकों की कार के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और छह पर्यटक घायल हो गए। कार के खाई में गिरने की सूचना पर भवाली पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने नितिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, रुचि (39) पुत्री विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, निस्ता (14) पुत्री विखास निवासी गाजियाबाद, शामा पुत्री नितिन निवासी गाजियाबाद, कंचन (26) पत्नी नितिन निवासी गाजियाबाद, लवे (11) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद, सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद और लक्शी (12) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद सभी को खाई से बाहर निकालकर भवाली सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन और लक्शी को मृत घोषित कर दिया। साथ ही छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। साथ ही मृतकों के शव भवाली है। उन्होंने कहा कि सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन