फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two tourists die of heart attack

हृदयाघात से दो पर्यटकों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two tourists die of heart attack
नैनीताल। दिल्ली और फरीदाबाद से नैनीताल घूमने पहुंचे दो पर्यटकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे पर्यटकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पंचनामे के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मयूर विहार दिल्ली निवासी हरीश चंद्र भसीन (68) और फरीदाबाद निवासी नंद किशोर गुप्ता (72) अपने परिवारों के साथ शुक्रवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। भसीन परिवार के साथ यहां एक होटल में रुके थे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। होटल कर्मियों की मदद से परिजन उन्हें इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले गए। अस्पताल में तैनात डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि भसीन पहले से ही हृदय रोग से ग्रसित थे और अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उनका हर संभव इलाज किया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में शुक्रवार दोपहर नंद किशोर गुप्ता परिजनों के साथ मल्लीताल स्थित बोट स्टैंड के पास घूम रहे थे तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। परिजनों को रोता बिलखता देख मौके पर फड़ कारोबारियों और टैक्सी चालकों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. गंगोला ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हृदयाघात से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed