फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two tempo travellers carrying tourists returning from Nainital overturned, 24 injured

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

Mon, 06 Apr 2026 09:42 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 06 Apr 2026 09:42 AM IST
सार

कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास एक के बाद एक दो टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गए। इन दुर्घटनाओं में कुल 24 पर्यटक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी स्थित एसटीएच रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two tempo travellers carrying tourists returning from Nainital overturned, 24 injured
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर वाहन रविवार शाम एक के बाद एक अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसों में 24 पर्यटक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

शाम करीब सवा छह बजे कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास पहला टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया कि इस बीच करीब पौने आठ बजे प्रिया बैंड से नीचे दूसरा टेंपो ट्रेवलर भी पलट गया। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि आपात सेवा 108 एंबुलेंस, डायल 112 और राजस्व विभाग के वाहनों से घायलों को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये हुए घायल
पहले वाहन में गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के सात पर्यटक घायल हुए। घायलों में कृष्णा (15), ऋषिका (25), उमा (60) और पूजा (40) शामिल हैं। देवेंद्र कुमार गुप्ता (60), गिरीश (30) और सतीश कुमार (50) भी घायल हुए। देवेंद्र कुमार गुप्ता को गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दूसरे वाहन में दिल्ली के 14 पर्यटक और चालक घायल हो गए। इनमें राजकुमार (75), अंजू बलिया, राजीव (40), पूजा नागपाल (40), विनय मिश्रा (50), विमल कुमार (24), अवनीश कुमार (42), मीना वर्मा (47), क्रिस्टीना वर्मा (3), रिंकू (5), अर्णव यादव (26), संदीप शुक्ला, कला अग्रवाल (14) और चालक अनुज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएच लाए गए पांच घायल
कालाढूंगी में टेंपो ट्रेवलरों के पलटने के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एसटीएच भेजा गया। सबसे पहले मोतीपुर के गिरीश को एंबुलेंस से लाया गया। दाहिने हाथ में चोट के चलते उन्हें एक्सरे के लिए भेजा गया। इसके बाद चार अन्य घायल भी एसटीएच पहुंचे। इन्हें तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। किसी को हाथ में तो किसी को पैर में गंभीर चोट आई थी।

कालाढूंगी के पास वाहन पलटने की घटना सामने आई है। परिवहन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। प्रथमदृष्टया रोड डिजाइन भी कारण हो सकता है। सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-अरविंद कुमार पांडे, आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed