फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two smugglers who supplied smack in the mountain arrested

पहाड़ में स्मैक सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers who supplied smack in the mountain arrested
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पहाड़ को स्मैक की सप्लाई करने वाले दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दोनों के पास 512 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक की कीमत 51 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि एसपी सिटी हरबंश सिंह ने कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्मैक तस्करों को पकड़ने के लिए एसओजी और टीपीनगर की टीम गठित की थी। टीम ने बेलबाबा मंदिर के पास कार से उतर रहे दो लोगों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 512.81 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़े गए लोगों में फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) के ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर छह निवासी सारिक अली और हल्द्वानी के गौलागेट टनकपुर रोड निवासी शाहिद शामिल हैं। दोनों ने बताया कि वे मीरगंज के असद से स्मैक ला रहे थे। असद उन्हें छोड़कर भाग गया है। दोनों स्थानीय तस्करों के माध्यम से पिथौरागढ़, बागेश्वर, और अल्मोड़ा को स्मैक भेजते हैं और लंबे समय से इस धंधे में शामिल हैं। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

टीम पुरस्कृत होगी
स्मैक तस्करों को पकड़ने में कोतवाल के साथ एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, सिपाही कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, अनिल गिरी शामिल थे। पुलिस टीम को डीआईजी 20 हजार और एसएसपी दस हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी की रणनीति कारगर: डीआईजी
हल्द्वानी। डीआईजी ने बताया कि कुमाऊं में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। एक जनवरी से अब तक पुलिस 965.31 ग्राम स्मैक बरामद कर चुकी है। नशे में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट की रणनीति कारगर है।
18 तस्कर पुलिस के निशाने पर
हल्द्वानी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के अनुसार उत्तराखंड में 70 बड़े तस्कर चिन्हित हैं। पुलिस बड़े तस्करों के मुकदमे को विशेष बनाकर समीक्षा की जाती है। इनमें नैनीताल जिले के 11, ऊधमसिंह नगर के नौ, चंपावत के 12 और बागेश्वर का एक तस्कर शामिल हैं।

यूपी के साथ बनेगा टास्क फोर्स
हल्द्वानी। डीआईजी ने बताया कि बरेली के आईजी जोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में स्मैक तस्करों को पकड़ने के लिए दोनों रास्तों की पुलिस का टास्क फोर्स बनाने की योजना है ताकि तस्करों की कमर तोड़ी जा सके। तस्करों की संपत्ति गैंगेस्टर के तहत जब्त करने और हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया कुमाऊं में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed