फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two smugglers arrested with smack of 25 lakhs

25 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बचने के लिए तस्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with smack of 25 lakhs
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को एसओजी और लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्कर बरेली के शेरगढ़ निवासी हैं और शेरगढ़ में तैयार होने वाली स्मैक की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी ने शेरगढ़ के सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन भी कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एसओजी नैनीताल और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चौकी हल्दूचौड़ गेट पर लालकुआं से हल्द्वानी की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस ने बाइक सवार युवकों से पूछताछ की तो एक युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित शेरगढ़ के पहाड़पुर निवासी जितेंद्र सिंह बताया। वहीं दूसरे युवक ने खुद को उसी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित मोहल्ला गांधी नगर निवासी सोमपाल बताया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो जितेंद्र के पास से 129 ग्राम स्मैक और सोमपाल के पास 99 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की दोनों तस्करों ने शेरगढ़ में ही बनकर तैयार हो रही स्मैक की तस्करी करने की बात स्वीकार की। शुक्रवार तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी हरबंस सिंह और एसओजी नैनीताल और लालकुआं पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में बड़ी तादाद में मादक पदार्थों को जब्त कर चुकी है पुलिस
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने 17 जुलाई 2021 से 14 जुलाई 2022 तक बड़ी तादाद में मादक पदार्थों को जब्त किया और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक बीते एक साल में नैनीताल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 113 मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पुलिस और एसओजी की टीम ने 140 तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। एक वर्ष में पुलिस और एसओजी दो किलो 820 ग्राम 909 मिली ग्राम स्मैक, 22 किलो 236 ग्राम चरस, 133 किलो 421 ग्राम गांजा, 541 ग्राम हेरोइन और 2940 नशे के इंजेक्शन बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed