फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two sides beat up after hitting a bicycle

साइकिल टकराने के बाद दो पक्षों में मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two sides beat up after hitting a bicycle
नैनीताल में डीएसए मैदान में दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस जानकारी लेती। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में दो किशोरों की लड़ाई का मामला दो पक्षों का विवाद बन गया। विवाद बढ़ने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के तीन लोगों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मल्लीताल डीएसए मैदान में चार बजे दो किशोर साइकिल चलाते हुए आपस में टकरा गए। इस पर दोनों किशोरों की आपस में हाथापाई हो गई। एक किशोर की ओर से सदर बाजार निवासी विकास कुमार ने दूसरे किशोर को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। यह देख दूसरे किशोर की ओर से तल्लीताल धोबीघाट और बोचड़खाना निवासी अर्जुन कुमार व मो. शामिन ने दूसरे किशोर और विकास को पीट दिया। हाथापाई बढ़ने पर विकास गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। इसके बाद तीनों युवकों का मेडिकल कराया गया। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद मल्लीताल सदर निवासी विकास कुमार के खिलाफ धारा 107/16 पर कार्रवाई की है। अर्जुन कुमार और मो. शामिन पर 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी कर लिया। देर शाम दोनों का मेडिकल कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अधेड़ ने युवक से मारपीट की
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि तल्लीताल क्षेत्र में देर रात अधेड़ हरीश कर्नाटक गालीगलौज कर रहे थे। पड़ोसी उत्कर्ष बडोला (24) ने इसका विरोध किया। विरोध पर अधेड़ युवक से अभद्रता करने लगा। फिर हरीश कर्नाटक ने युवक के सिर पर लाठी से वार कर दिया। घायल उत्कर्ष को परिजनों ने आनन फानन में बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर युवक को घर भेज दिया। युवक के परिजनों ने तल्लीताल थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसओ विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तल्लीताल निवासी हरीश कर्नाटक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed