फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two people die in road accident in haldwani

Haldwani News: आरिफ कहते रहे- आग बुझ गई, हमारी दुकान बच गई है, रात में मत आना; नहीं माना परिवार...मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:45 AM IST
सार

नया बाजार में लगी आग की सूचना पर यहां पहुंचने की जल्दबाजी ने मां-बेटे की जान ले ली। मुरादाबाद गया परिवार घटना की जानकारी मिलने पर हल्द्वानी के लिए रात में ही निकल पड़ा आरिफ ने उन्हें काफी रोका। रात में ही घबराई हुई हालत में सफर करना भारी पड़ गया।

विज्ञापन
Two people die in road accident in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया बाजार में लगी आग की सूचना पर यहां पहुंचने की जल्दबाजी ने मां-बेटे की जान ले ली। मुरादाबाद गया परिवार घटना की जानकारी मिलने पर हल्द्वानी के लिए रात में दौड़ा तो आरिफ ने उन्हें काफी रोका। पत्नी और बड़े बेटे लवी ने बात नहीं मानी। रात में ही घबराई हुई हालत में सफर करना भारी पड़ गया।

विज्ञापन

 

नया बाजार में जिस जगह आग लगी, वहां पास में ही आजादनगर निवासी मोहम्मद आरिफ सैफी की सिलाई मशीन की दुकान है। रविवार को उनकी पत्नी शबाना परवीन, दो बेटे अब्दुल रहमान उर्फ लवी और यजान सैफी मुरादाबाद में अपने रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। आग लगने के दौरान लवी को उसके दोस्त ने फोन करके बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई है। दोस्त ने उससे जल्दी आने को कहा। यह बात सुनकर परिवार के सदस्य अपनी कार से मुरादाबाद से चल दिए।

विज्ञापन

 

परिवार के वहां से रवाना होने की बात पता चलने पर आरिफ ने बेटे से बार-बार कहा कि आग बुझ गई है और उनकी दुकान बच गई है। वह सुबह ही मुरादाबाद से आएं। लेकिन लवी नहीं माना। वह रात को ही वहां से चल दिया। बेलबाबा मंदिर के पास कार पेड़ से टकरा गई। चर्चा है कि सड़क पर आई बिल्ली को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में शबाना और यजान की मौत हो गई। जबकि लवी के एक पैर की हड्डी टूट गई। आरिफ ने बताया कि बेटा यजान नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था। सोमवार को उसका पेपर था। आरिफ भी बोले, लवी उनकी बात मान लेता तो यह हादसा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed