फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two people arrested for cheating 53 lakhs in the name of visa

वीजा के नाम पर 53 लाख की ठगी में दो लोग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for cheating 53 lakhs in the name of visa
रामनगर (नैनीताल)। कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सावर सिंह को एक माह पहले पकड़कर जेल भेज चुकी है। मामले के तार बॉलीवुड से जुडे़ होने के संकेत मिले हैं। सावर सिंह के साथ रामनगर आ चुकी धारावाहिकों में काम करने वाली एक अभिनेत्री को भी पुलिस साजिश में शामिल मानकर चल रही है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि पूछताछ में अभिनेत्री का नाम सामने आया है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि वह ठगी में शामिल थी या ठगों ने उसे मोहरा बनाया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने ठगी मामले में नितिन श्रीवास्तव उर्फ दिनेश पुत्र स्व. तारा चंद्र श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर 15/25 कमालपुर कमल विहार पश्चिमी संतनगर बुराड़ी दिल्ली और राजीव पुत्र पुत्तू लाल निवासी बंथरा उर्फ नगला थाना जैतीपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहांपुर हाल निवासी-सेक्टर 62 वजीदपुर नियर फोर्टीज हॉस्पिटल नोएडा गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है। इनसे 13 पासपोर्ट, 10 एटीएम कार्ड, कनाडा का एक वीजा स्टीकर, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डीएल, एक वोटर आईडी, एक आरसी, 4 एंड्राइड फोन, 2 की पैड फोन बरामद हुए।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जिस अभिनेत्री का नाम इस मामले में सामने आया है वह मूलरूप से बनारस की रहने वाली है। वह अभी मुंबई में किराये के मकान में रहती है। 2021 में वह रामनगर हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र काम्बोज से मिलने अपने साथियों के साथ पहुंची थी और हनुमान धाम मंदिर भी गई थी। वह रामनगर में वह एक रिसॉर्ट में 13, 14 जुलाई को रुकी थी और 15 जुलाई को दिल्ली चली गई। वह 7 मार्च 2022 को पकड़े गए सावर सिंह नेगी की गर्लफ्रेंड है। अब तक यह गिरोह देश भर में 100 लोगों से ठगी कर चुका है। अभिनेत्री से पूछताछ के लिए पुलिस टीम जल्द ही मुंबई रवाना होगी। ठगी गैंग का मास्टर माइंड सावर सिंह नेगी है, जो ठगी का 20 प्रतिशत अन्य सदस्यों में बांटता था और 80 प्रतिशत हिस्सा खुद रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
रामनगर के हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र काम्बोज पुत्र वचन सिंह से राजीव, दिनेश और अन्य ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी की थी। जांच पड़ताल में पता चला कि उसे फेसबुक की फेक आईडी से वीजा दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। 7 मार्च को पुलिस ने एक आरोपी सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी डी-24/बी फर्स्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिंदापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी जिला पौड़ी गढ़वाल को पकड़ कर जेल भेज दिया था। सावर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम लगातार जांच पड़ताल करती रही।
ठगी मामले में धारावाहिकों में काम करने वाली एक अभिनेत्री का नाम भी सामने आया है, जिसे 120 बी (षड्यंत्र) का मुजरिम पाया गया है। ठगों ने नामीगिरामी अभिनेत्री को अपने साथ इसलिए जोड़ा होगा ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें कि उनके साथ अच्छे लोग भी जुडे़ हैं। फिलहाल पुलिस मामले के तार बालीवुड से जुड़े होने की पड़ताल कर रही है।-पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल।
आरोपी इस तरह करते थे ठगी
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते थे। फिर उस पर एड जैसे ‘कनाडा वर्क परमिट नो एडवांस ऑल पेमेंट ऑफर वीजा’ और अपना मोबाइल नंबर डालते थे। उसके बाद ग्राहक कॉल करता था तो कॉल को नितिन श्रीवास्तव, मनोज बिष्ट और सावर सिंह नेगी रिसीव करते थे। वे ग्राहकों को कनाडा में होटलों में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। ग्राहकों को झांसा देते थे कि वे उनसे एक रुपया भी पहले नहीं लेंगे परंतु वीजा तैयार होने में 6 लाख रुपये का खर्च बताते थे। वे कहते थे कि ग्राहकों को आधा पैसा वीजा तैयार होने के बाद देना पड़ेगा और आधा पैसा टिकट कराने के बाद। जब ग्राहक विश्वास कर लेते थे तो वे ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से पासपोर्ट को स्कैन कॉपी लेते थे। उसके दो दिन बाद ग्राहकों को फोन करके कहते थे कि उन्हें कनाडा में नौकरी मिल जाएगी। उसके बाद दिल्ली में उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर मूल पासपोर्ट ले लेते थे। इस दौरान दिल्ली में घूमने के लिए टैक्सी ड्राइवर संदीप बडेरा को फोन कर बुलाते थे। उसके बाद सोनू उर्फ मनोज ग्राहकों को अपने लैपटॉप से होटल का फर्जी ऑफर लेटर, एग्रीमेंट, वीजा की कॉपी तैयार करता था। ग्राहक से प्रत्येक दस्तावेज के 20 हजार रुपये लिए जाते थे।

फर्जी आईडी से खुले बैंक अकाउंट में मंगवाते थे रुपये
एक महीने बाद सोनू फर्जी दस्तावेज ग्राहकों को मेल करता था। मेल करने के बाद ग्राहकों से दो से पांच दिन के अंदर आधी रकम फर्जी खाते में मंगवाते थे। फर्जी खाते राजीव पुत्र पुतु लाल निवासी सेक्टर 62 नोएडा उप्र खुलवाकर देता था। वह नोएडा, शाहजहांपुर और बिहार के गांवों से लड़कों को लाकर गलत नाम पत्ते की आईडी लगाकर बैंक में फर्जी खाते खुलाकर देता था। एक खाता खोलने के बदले उसे 20 हजार रुपये मिलते थे। ग्राहकों से आधी रकम आने के 15 दिन बाद कनाडा टोरेंटो की टिकट एजेंटों के माध्यम से ग्राहकों के नाम पर होल्ड करा देते थे और उक्त टिकट को ग्राहकों को मेल कर देते थे। टिकट मेल करने के बाद ग्राहकों से बची हुई रकम मंगा लेते थे। बाद में जिस फोन और सिम कार्ड से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते थे, उसे तोड़कर फेंक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed