{"_id":"6a9c7930b881e5b2340aad62","slug":"two-more-madrasas-operating-without-recognition-sealed-haldwani-news-c-8-1-hld1057-828604-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना मान्यता संचालित दो और मदरसे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना मान्यता संचालित दो और मदरसे सील
Sun, 06 Sep 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन की टीम ने शनिवार को सील कर दिया। इनमें मदरसा रमजान ऑर्गेनाइजेशन और मदरसा जामिया नूरिया बरकात ए आमिना सोसायटी हैं। प्रशासन ने दोनों को जल्द से जल्द शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से पंजीकरण व अनुमति के दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य ने मदरसों का संचालन करने वाले लोगों से बातचीत की और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मदरसों के संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। कहा कि अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन