फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two members of interstate auto lifter gang arrested from Ramnagar

Uttarakhand News: रामनगर से अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्य दबोचे, फरार साले की तलाश जारी

Mon, 09 Dec 2024 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:18 AM IST
सार

एसओजी और रामनगर पुलिस ने वाहन चोरों के एक गैंग को चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 250 सीसीटीवी की जांच की।

विज्ञापन
Two members of interstate auto lifter gang arrested from Ramnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो भाई और उनका साला मिलकर यूपी-उत्तराखंड में वाहन चोरों का गैंग चला रहे थे। रामनगर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को पीरूमदारा क्षेत्र से चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उनका साला पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 250 सीसीटीवी की जांच की।

विज्ञापन

रविवार को बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि एसओजी और रामनगर पुलिस ने वाहन चोरों के एक गैंग को चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुरेंद्र सिंह, मग्गर सिंह निवासी बावनपुरी सकैनिया ऊधम सिंह नगर ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं।

विज्ञापन


ऑटो लिफ्टर गैंग में उनका तीसरा साथी राजू (साला) है। बताया कि वे ऊधम सिंह नगर, रामनगर, बिजनौर और बरेली सहित अन्य क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। गिरफ्त में आरोपियों की निशानदेही पर गुलरघट्टी और केलाखेड़ा से चोरी हुई मोटर साइकिलों के साथ कुल चार बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed