फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two lane road will provide relief from jam on Almora Highway

Nainital News: टू लेन सड़क दिलाएगी अल्मोड़ा हाईवे पर जाम से निजात

Tue, 04 Jun 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Two lane road will provide relief from jam on Almora Highway
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों और सैलानियों को जाम से निजात दिलाने के लिए एनएच टू लेन सड़क बनाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ज्योलीकोट से खैरना तक टू लेन सड़क के निर्माण कार्य के लिए 700 करोड़ की डीपीआर तैयार कर रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद विभाग भारत सरकार को डीपीआर भेजेगा।
विज्ञापन

भारत सरकार से धनराशि स्वीकृत होने के बाद टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। टू लेन सड़क बनने से अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला, जागेश्वर, रानीखेत, कैंची धाम और कौसानी मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उक्त मार्ग पर रोजाना 10 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि ज्योलीकोट से खैरना तक टू लेन सड़क के लिए 700 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि टू लेन सड़क बनने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। कहा कि कैंची के पहले मोड़ से सड़क के नीचे मोड़ तक टनल बनाने और कैंची के पीछे की सड़क बनाने के साथ बाईपास के सुझाव भी दिए गए हैं, जो अभी शुरुआती चरण में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed