{"_id":"6aca8eb74cf0c40ddc03f65c","slug":"two-lane-bridge-to-be-built-over-kosi-river-commuting-to-become-easier-nainital-news-c-418-1-shld1006-10998-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोसी नदी पर बनेगा टू-लेन पुल, आवाजाही होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोसी नदी पर बनेगा टू-लेन पुल, आवाजाही होगी आसान
Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-बेतालघाट-रामनगर स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग कोसी नदी पर टू-लेन का निर्माण करेगा। इसके लिए लोनिवि ने आठ करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि स्टेट हाईवे पर अक्सर जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इसी समस्या को देखते हुए बेतालघाट बाजार को जोड़ने के लिए कोसी नदी के ऊपर 80 मीटर का टू-लेन पुल निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। उन्होंने बताया कि पुल बनने से घिरोली, बेतालघाट, रामनगर, सिमलखा, धनियाकोट, बजेड़ी, खैरना, भुजान, रानीखेत, हल्द्वानी और अल्मोड़ा के यात्रियों को सुविधा होगी।
अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन से बजट जारी होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।