{"_id":"682ad19f866d6c9e6a06765c","slug":"two-injured-when-car-lost-control-and-fell-into-shipra-river-near-ramgad-on-bhawali-almora-national-highway-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कार गिरी...दंपती और बेटा गंभीर, बिंदुखत्ता से शादी समारोह में जा रहा था परिवार; ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कार गिरी...दंपती और बेटा गंभीर, बिंदुखत्ता से शादी समारोह में जा रहा था परिवार; ऐसे हुआ हादसा
Mon, 19 May 2025 12:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 19 May 2025 12:07 PM IST
सार
भवाली-अल्मोडा एनएच के रामगाड़ के पास रविवार की सुबह कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से तीन घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गरमपानी के रामगाड़ के पास कोसी नदी में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भवाली-अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग के रामगाड़ के पास रविवार की सुबह कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से तीन घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बिंदुखत्ता निवासी विक्की सिंह बोरा (38) परिवार के साथ कार से बेरीनाग शादी समारोह में जा रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी सीता देवी (32) और बेटी मानसी (13), प्रियंका बोरा (9) और पुत्र शिवराज सिंह (7) सवार थे। इसी बीच रामगाड़ के पास कार से विक्की ने नियंत्रण खो दिया और कार शिप्रा नदी में गिर गई। नदी में गिरते ही चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने खैरना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीता देवी, विक्की सिंह और शिवराज सिंह को गंभीर चोट आने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि मानसी, प्रियंका को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि परिवार मूल रूप से ग्राम बांस पठान, गोबरगड़ा पोस्ट खितौली, बेरीनाग (पिथौरागढ़) का रहने वाला है।