फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two including woman sent to jail for killing husband

पति की हत्या में महिला समेत दो को जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two including woman sent to jail for killing husband
रामनगर (नैनीताल)। बीते साल नवंबर महीने में मालधन में वीर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले मामले में पड़ोसी को भी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 3 नवंबर 2021 को यूपी के रामपुर जिले के किशनपुर गांव निवासी वीर सिंह (45) पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उसकी पाटल से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्काल आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब मामले की विवेचना तत्कालीन कोतवाल आशुतोष सिंह कर रहे थे। उनका तबादला होने के बाद जांच वर्तमान कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने की।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि विवेचना के दौरान वीर सिंह की हत्या में उसकी पत्नी कुंती देवी और जेल भेजे गए आरोपी अमर सिंह के बेटे राजकुमार की संलिप्तता पाई गई। राजकुमार ने हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने में उनकी मदद की थी। इस पर कुंती देवी और राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed