फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two houses and two shops locked

रामनगर में फिर टूटे दो घरों और दो दुकानों के ताले

Mon, 11 Sep 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 11 Sep 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two houses and two shops locked
दो घरों और दो दुकानों के ताले टूटे - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने शहर में दुकानों के ताले तोड़ने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर लिया है। 24 घंटे में दो घरों और दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक का माल बटोर लिया। टांडा चौराहे में स्थित देओल किसान सेवा केंद्र की दुकान पर दिनदहाड़े धावा बोला। दुकान स्वामी जसविंदर सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में शटर गिराकर वह खाना खाने घर गए थे। लौटकर देखा तो दुकान का शटर खुला था।
विज्ञापन


गल्ले से 45 हजार रुपये गायब थे। दूसरी घटना में पीरूमदारा निवासी सुरजीत सिंह के घर हुई। यहां भी चोरों ने घर के पांच ताले तोड़ कीमती सामान चुराया। गृहस्वामी फौजी हैं। वह लैंसडौन गढ़वाल में तैनात हैं। परिजन भी उन्हीं के साथ रहते हैं। तीसरी घटना पूर्वी सांवल्दे में हुई। जोधा सिंह सुयाल ने पुलिस को बताया कि देर रात चोरों ने उसके घर पर धावा बोल उसके घर से रसोई गैस, पीतल की परात, तांबे का कलश चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चोरी की चौथी घटना ग्राम पूछड़ी में हुई। चोर वहां स्थिति पतंजलि स्टोर के शटर का ताला तोड़ दो हजार रुपये, कुछ समान ले गए। सैनिक के पड़ोसियों समेत सभी पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में हाइकोर्ट के वकील के चेंबर के ताला तोड़ा
हल्द्वानी। तल्ली बमौरी स्थित हाइकोर्ट के वकील के चेंबर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया लेकिन चोरों को पता नहीं चल सका। तल्ली बमौरी खोलिया कंपाउंड निवासी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि उनके भाई घनश्याम जोशी हाइकोर्ट में वकील है। शनिवार की रात चोरों ने दूसरी मंजिल में उनके चेंबर की आलमारी का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया। दीपचंद का कहना है कि भाई के आने पर स्पष्ट होगा कि कितना सामान चोरी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed