फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two groups of students in Nainital

नैनीताल में छात्रों के दो गुट भिड़े

Sat, 28 Oct 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  Updated Sat, 28 Oct 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students in Nainital
नैनीताल में छात्रों के दो गुट भिड़े - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पथराव हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हुई हवाई फायरिंग भी हुई। इसके चलते शुक्रवार शाम के वक्त शेरवानी क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो आपस में झगड़ा कर रहे छात्रों के दोनोें गुटों के लोग मौके से भाग गए। जिनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने नैना पीक के जंगल से जबकि कुछ को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है।  

विज्ञापन


डीएसबी परिसर में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर माल रोड पर कहासुनी हो गई लेकिन शुक्रवार को मामले में तूल पकड़ लिया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों को पीट दिया। इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने अपने अन्य दोस्तों, परिजनों को गदरपुर, ऊधमसिंह नगर से नैनीताल बुला लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उनके दोस्त, परिजन हुंडई वरना कार यूके-06आर-6600 से नैनीताल पहुंचे और छात्रों का हालचाल पूछने शेरवानी स्थित उनके कमरे में पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे गुट के करीब 15 से 20 युवक शेरवानी क्षेत्र में पहुंच गए और गदरपुर से आए लोगों पर पथराव करने लगे। पथराव के दौरान गदरपुर से आए युवकों ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही छात्रों के दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच युवकों को नैना पीक के जंगल से जबकि चार युवकों को नगर के विभिन्न स्थानों से हिरासत में ले लिया। सीओ विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने भी मौका मुआयना कर क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की। 

बड़ी घटना भी हो सकती थी 
नैनीताल। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रों के शेरवानी क्षेत्र में हुए झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। जमकर पथराव किया गया। इससे लोगों के घरों के शीशे टूटने के साथ ही कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि यदि कोई फायरिंग या पथराव के दौरान उसके चपेट में आ जाता तो अनहोनी हो सकती थी। ब्यूरो

कड़ी मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को 
नैनीताल। छात्रों में हुए झगड़े के बाद कोतवाली पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत, कांबिंग के बाद नैना पीक के जंगल से पांच युवकों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस को घनी झाड़ियों समेत खड़ी चढ़ाई में बेहद मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने नैना पीक के जंगल से गदरपुर निवासी संदीप सिंह, वहीं के शांतिनगर निवासी गुनित सिंह, इंद्र पाल, गुरप्रीत सिंह आदि को हिरासत में लिया जबकि दूसरे गुट के हरेंद्र जलाल, चेतन जोशी, दीपक नयाल, तरुण अधिकारी निवासी नैनीताल आदि को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से दबोचा है। पुलिस इन से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो 


वकील ने भी पुलिस से शिकायत की 
नैनीताल। शेरवानी क्षेत्र में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष है। इस बारे में हाइकोर्ट के अधिवक्ता शशिकांत ने कोतवाली में लिखित शिकायत की। बताया कि शुक्रवार को 20 से 25 लड़कों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया, जिससे एक कार का शीशा टूट गया। पथराव, फायरिंग की भी शिकायत की है। अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन अराजक तत्वों के द्वारा अराजकता फैलाई जाती है। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed