{"_id":"585058bb4f1c1b89606496e5","slug":"two-groups-of-students-clashed-in-mpic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीआईसी में छात्रों के दो गुट रंजिशन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीआईसी में छात्रों के दो गुट रंजिशन भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में छात्र से पूछताछ करते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज (एमपीआईसी) में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में रंजिशन मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच छात्र घायल हो गए। पुलिस दोनों गुटों के छात्रों को कोतवाली ले आई। वहां भी दोबारा मारपीट होने पर अफरातफरी मंच गई। दोनों गुटों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह कॉलेज में प्रार्थना होने के बाद नशे में धुत कुछ छात्रों ने दो छात्रों पर हमला कर दिया। इसका जवाब देते हुए दूसरे पक्ष ने भी हमलावरों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद अध्यापक और प्रधानाचार्य मूकदर्शक बने रहे। परिसर में ही छात्रों के भिड़ने पर कॉलेज में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ मिथिलेश कुमार और कोतवाल संजय पांडे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान समेत विद्यार्थियों को भी कॉलेज का माहौल सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के कुछ छात्रों को लेकर कोतवाली पहुंची तो वहां भी उनमें मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इस कारण पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर सात लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज ली। इनमें धारा 147, 148, 323, 504 के आरोप लगे हैं। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा तो दर्ज हो गया है लेकिन इनमें से कुछ आरोपियों के नाबालिग होने की भी आशंका है। इसलिए गिरफ्तारी से पहले सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।