{"_id":"576ae60f4f1c1b0627b483ff","slug":"two-families-have-moved-from-hotel-magnate-compound","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईस होटल कंपाउंड से दो परिवारों को शिफ्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रईस होटल कंपाउंड से दो परिवारों को शिफ्ट किया
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरोवर नगरी में बुधवार को तीन घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियातन रईस होटल कंपाउंड में रह रहे दो परिवारों को तत्काल वहां से हटने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से इन दोनों परिवारों के रहने लिए जीआईसी में अस्थाई व्यवस्था की गई है।
बता दें कि तल्लीताल से सटा रईस होटल कंपाउंड क्षेत्र बलियानाले की जद में होने के कारण भूस्खलन की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। पिछले वर्षों के दौरान कई बार यहां भूस्खलन हुआ है। जिला प्रशासन ने पिछले साल इस क्षेत्र के 27 परिवारों को स्थायी रूप से तल्ला कृष्णापुर में नगर पालिका द्वारा बनाए गए आवासों में शिष्ट कर दिया था।
अब बुधवार को सुबह 11 बजे जैसे ही मूसलाधार बरसात शुरू हुई तो तहसीलदार नंदन राम के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम रईस होटल कंपाउंड में पहुंची। राजस्व अधिकारियों ने वहां रह रहे अभिनव आर्या पुत्र अतीक व दलबहादुर पुत्र लाल बहादुर के परिवार को अस्थाई रूप से जीआईसी तल्लीताल में शिफ्ट कर दिया गया है। राजस्व टीम में तहसीलदार नंदन राम, पटवारी अमित साह, कानूनगो महेश चंद्र आदि थे। ब्यूरो