{"_id":"696aacc2ce41c9732a09a41d","slug":"two-drug-traffickers-arrested-with-207-grams-of-smack-haldwani-news-c-8-1-hld1044-705696-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो तस्कर 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो तस्कर 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसओजी ने शुक्रवार को मुखानी में वाहन चेकिंग के दौरान 207 ग्राम स्मैक के साथ शाहजहांपुर निवासी रामचंद्र और दमुवाढूंगा निवासी धनपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में बताया कि एक माह के अंदर नैनीताल पुलिस को दूसरी बार स्मैक की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। एसओजी के साथ ही मुखानी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान धनपाल निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम और रामचंद्र निवासी भेटाखास थाना कटरा तिलहर शाहजहांपुर को पकड़ा। धनपाल के पास से 125 ग्राम स्मैक जबकि रामचंद्र के पास 82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इससे पहले सात जनवरी को एसओजी ने 275 ग्राम स्मैक पकड़ी थी।