Haldwani Accident: ट्रक में घुसी कार...उड़े परखच्चे, फौजी समेत दो की मौत, बागेश्वर निवासी थे दोनों; एक घायल
हल्द्वानी में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी मंडी के पास स्थित मिलन मैरिज हाॅल के सामने सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। दोनों एयर बैग खुले लेकिन फिर भी ड्राइवर सीट पर बैठे एक युवक और पीछे की सीट पर बैठे उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठा तीसरा युवक हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। मरने वाला एक सैन्यकर्मी जबकि दूसरा व्यापारी हैै। तीनों की उम्र 25 से 27 साल के बीच है।
बागेश्वर जिले के ग्राम चैती, उड़ेडा निवासी सैन्यकर्मी संजीव कुमार चौबे (25) अपनी कार (यूके 02ए 9035) से अपने दोस्त बागेश्वर के ही सैंज गांव तहसील रोड निवासी व्यापारी गौरव जोशी (27) और साॅफ्टवेयर इंजीनियर हिमांशु कुमार (26) के साथ किसी काम से बरेली की तरफ जा रहे थे। संजीव पहले लद्दाख में तैनात थे लेकिन वर्तमान में उनकी तैनाती जालंधर में थी।
देर रात करीब 2:25 बजे जैसे ही तीनों दोस्त मिलन मैरिज हाॅल के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार के कारण उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। चालक की साइड से ट्रक में घुसी कार की छत पूरी उड़ गई। हादसे में संजीव और पीछे की सीट पर बैठे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा हिमांशु घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इधर, हादसे की आवास सुनते ही आसपास के रहने वाले लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को वाहन से निकाला गया।
सीसीटीवी में दिखी हादसे की वजह
सोमवार देर रात हुई भीषण दुर्घटना पास के लगे एक सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हुई है। ठीक देर रात 2:25 बजे एक ट्रक धीमी गति से जाता दिखाई दे रहा है। तभी इसके पीछे से तेज रफ्तार से कार आई औ ट्रक के पिछले हिस्से में घुसती चली गई। टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। कार की रफ्तार सौ किमी प्रति घंटे से ज्यादा की बताई जा रही है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के आगे के दोनों एयर बैग खुल गए। स्टेयरिंग चपटा हो गया, इंजन अपनी जगह से खिसक गया और बोनट का कुछ पता ही नहीं चल रहा है। वहीं ड्राइवर सीट के बगल में बैठा हिमांशु एयर बैग खुलने के बाद भी काफी चोटिल हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाते हुए तीनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।