{"_id":"687168a8352d3efd6f0da8df","slug":"two-days-pass-was-given-to-the-loaded-truck-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-107951-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोड ट्रक को दिया दो दिन का रवन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोड ट्रक को दिया दो दिन का रवन्ना
Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बृहस्पतिवार रात पकड़ा गया लकड़ी से भरा ट्रक अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह हिदायत देकर छोड़ दिया। इधर, रामनगर से जसपुर जाने वाले ट्रक को दो दिन का रवन्ना दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को वन निगम के आमडंडा डिपो से ट्रक संख्या यूके-19सीए-1449 को यूकेलिप्टस के 163 गिल्टों को लेकर जसपुर जाना था। रवन्ने में उसकी निकासी शाम 4.30 बजे दर्ज है, जबकि वह रात साढ़े आठ बजे आमडंडा डिपो से निकला। नियमानुसार सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले लकड़ी लाने, ले जाने पर प्रतिबंध है। रात में वाहन निकलने की सूचना पर भाजपा नेता मदन जोशी ने ट्रक को पीरूमदारा के पास पुलिस की मदद से पकड़वाया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि शुक्रवार सुबह रवन्ने में दर्ज 163 गिल्टो की जांच की गई, जो सही मिले। जांच के बाद हिदायत देकर ट्रक छोड़ दिया गया। वन निगम के डीएसएम सावित्री गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 4.30 बजे रवन्ने के साथ ट्रक डिपो से निकल गया था। ट्रक में सभी गिल्टे पूर्ण हैं।
विज्ञापन
वन विकास निगम के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश पाल ने बताया कि रवन्ने में दो दिन का समय दिया गया है। आखिर समय दो दिन का क्यों दिया गया, इसकी जांच की जा रही है।