फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   three day Johar mela starts from today in Haldwani

Johar Mela: हल्द्वानी में शुरू हुआ तीन दिवसीय जोहार मेला, देखने को मिलेंगे लोक और हस्तशिल्प कला के रंग

Sat, 28 Oct 2023 05:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Oct 2023 05:20 PM IST
सार

हल्द्वानी में आज से अगले तीन दिन तक चीन सीमा से सटी जोहार घाटी की लोककला और हस्तशिल्प कला के रंग देखने को मिलेंगे। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में 28 से 30 अक्तूबर तक जोहार महोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन
three day Johar mela starts from today in Haldwani
johar mela - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आज से अगले तीन दिन तक चीन सीमा से सटी जोहार घाटी की लोक और हस्तशिल्प कला के रंग देखने को मिलेंगे। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में 28 से 30 अक्तूबर तक जोहार महोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन


सोसायटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि 28 को कुमाऊंनी गायन, कविता लेखन, शौका भाषा के मानकीकरण पर चर्चा के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, जोहारी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 नवंबर को बच्चों की चित्रकला, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रेस के अलावा शौका समाज की व्यंजन प्रतियोगिता होगी। 
विज्ञापन


यह देखें वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन


चांचरी और पुरस्कार वितरण होगा। 30 को विभिन्न सांस्कृतिक दलों, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और लोकगायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले होगा। सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया ने बताया कि 14 साल से महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें जोहार क्षेत्र के पारंपरिक गीतों, खानपान, वेशभूषा, रहन सहन , बोली भाषा और पारंपरिक नृत्य को विशेष स्थान दिया गया है।

इस दौरान सोसायटी महासचिव धीरेंद्र पांगती, संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, जोहार मिलन केंद्र के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू, भरत रावत,  कैलाश धर्मसक्तू आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed