फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two-day Chief Justice Cup golf tournament begins today

Nainital News: दो दिवसीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट आज से

Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two-day Chief Justice Cup golf tournament begins today
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से 13 और 14 जून को नैनीताल के लोक भवन गोल्फ क्लब में प्रतिष्ठित चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत की जानकारी के मुताबिक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और कई अन्य अतिथि शिरकत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और कानूनी क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों के बीच संवाद और समन्वय का एक बेहतरीन मंच स्थापित करना है। 13 जून को सुबह 9 बजे मुख्य न्यायाधीश की ओर से टी ऑफ कर खेल की शुरुआत की जाएगी। 14 जून की सुबह साढ़े सात बजे फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर दो बजे मुख्य न्यायाधीश और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। सफलता में महासचिव सौरव अधिकारी, टूर्नामेंट संयोजक विनायक पंत एवं टीम जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed